Human Live Media

HomeNewsउत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। गुरुवार रात से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Table of Contents

    उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। गुरुवार रात से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए राज्य के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 जनवरी की रात से एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड को प्रभावित करेगा, जिसका असर 24 जनवरी की दोपहर तक बना रह सकता है। इस दौरान खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।

    2800 मीटर से ऊपर भारी बर्फबारी की चेतावनी

    जारी अलर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी की रात और 23 जनवरी को 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है।

    पश्चिमी विक्षोभ बनेगा खराब मौसम की वजह

    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय रहेगा और निचले स्तरों पर चक्रवाती हवाओं का निर्माण करेगा। इसके साथ ही अरब सागर से नमी का भारी प्रवाह उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जिससे उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ सकती है।

    इन जिलों में रहेगा सबसे ज्यादा असर

    23 जनवरी को मौसम की सबसे अधिक गतिविधि देखने को मिलेगी। पर्वतीय जिले: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

    पांच जिलों के लिए विशेष अलर्ट

    मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी को लेकर विशेष रूप से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में ऊंचाई वाले इलाकों में आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

    किसानों और पर्यटन से जुड़ी उम्मीदें

    इस सर्दी अब तक बर्फबारी न होने से जहां पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ है, वहीं पर्याप्त बारिश न होने से फसलें भी नुकसान की स्थिति में हैं। ऐसे में यह बदला हुआ मौसम किसानों और पर्यटन क्षेत्र के लिए राहत लेकर आ सकता है, हालांकि जोखिम भी बना रहेगा।

    दिनवार मौसम का अनुमान

    22 जनवरी को कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी तो वहीं 23 जनवरी को कई पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में तेज बारिश और तूफान का असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा 24 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना

    मौसम विभाग की अपील

    मौसम विभाग ने राज्य प्रशासन को स्नो क्लीयरेंस मशीनें तैयार रखने की सलाह दी है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

    Loading

    Comments are off for this post.