Human Live Media

HomeBlogउत्तराखंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस परआज से शुरू हुआ जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को मतदान से जोड़ने की पहल

उत्तराखंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस परआज से शुरू हुआ जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को मतदान से जोड़ने की पहल

देहरादून: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में रविवार से प्रदेशव्यापी मतदाता जागरूकता अभियानों की शुरुआत की जा रही
उत्तराखंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस परआज से शुरू हुआ जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को मतदान से जोड़ने की पहल

देहरादून: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में रविवार से प्रदेशव्यापी मतदाता जागरूकता अभियानों की शुरुआत की जा रही है। इस पहल का नेतृत्व मेरा युवा भारत (माय भारत) उत्तराखंड कर रहा है, जिसे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

Table of Contents

    कार्यक्रमों की शुरुआत देहरादून से होगी, जहां ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और महंत इंद्रेश अस्पताल, मोथरोवाला परिसर में एक विशेष जागरूकता पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस पदयात्रा में 500 से अधिक माय भारत स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। “मेरा भारत, मेरा वोट” के संदेश के साथ निकाली जाने वाली यह पदयात्रा युवाओं में मतदान के महत्व को रेखांकित करेगी और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देगी।

    यह अभियान एक व्यापक राष्ट्रीय स्तर की युवा भागीदारी पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सूचित, नैतिक और सहभागी चुनावी व्यवहार को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से युवाओं को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनका मत कितना महत्वपूर्ण है।

    इसी क्रम में टिहरी गढ़वाल जिले में भी मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, ऋषिकेश में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन माय भारत टिहरी गढ़वाल और जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस पहल के जरिए मतदान के प्रति जागरूकता को स्वास्थ्य, फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता के साथ जोड़ा जा रहा है।

    इन जागरूकता कार्यक्रमों के तहत पदयात्रा, मतदाता संवाद सत्र, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का सम्मान और विभिन्न सार्वजनिक आउटरीच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

    मेरा युवा भारत की ओर से प्रदेश के सभी युवा नागरिकों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए।

    Loading

    Comments are off for this post.