Human Live Media

HomeStateBiharसासाराम में नई एसडीएम के रूप में डॉ. नेहा कुमारी ने संभाला पदभार

सासाराम में नई एसडीएम के रूप में डॉ. नेहा कुमारी ने संभाला पदभार

  सासाराम। 2023 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. नेहा कुमारी ने मंगलवार को सासाराम की नई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के
WhatsApp Image 2025-12-16 at 20.52.27

 

Table of Contents

    सासाराम।
    2023 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. नेहा कुमारी ने मंगलवार को सासाराम की नई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय कक्ष में कार्यभार संभाला, जहां पूर्व एसडीएम आशुतोष रंजन ने उन्हें कार्यालय से संबंधित सभी दायित्वों एवं अभिलेखों का विधिवत प्रभार सौंपा।

    पदभार ग्रहण के उपरांत डॉ. नेहा कुमारी ने अनुमंडल कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, शांति व्यवस्था, भूमि विवाद, जन शिकायतों एवं विकास से जुड़े मामलों पर अधिकारियों से चर्चा की।

    नई एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अनुमंडल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा प्रशासन को और अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाया जाएगा।

    पदभार ग्रहण के दौरान अनुमंडल कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नई एसडीएम का स्वागत करते हुए उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया।

    बताया जाता है कि डॉ. नेहा कुमारी एक कर्मठ एवं अनुशासित अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में सासाराम अनुमंडल में प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Loading

    No Comments