Human Live Media

HomeStateBihar10 लाख महिला लाभुकों को 1000 करोड़ रुपये का अंतरण, मुख्यमंत्री ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश; रोहतास में 10 हजार से अधिक दीदियों को मिला लाभ

10 लाख महिला लाभुकों को 1000 करोड़ रुपये का अंतरण, मुख्यमंत्री ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश; रोहतास में 10 हजार से अधिक दीदियों को मिला लाभ

रोहतास/सासाराम। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में
IMG-20251128-WA0094

रोहतास/सासाराम। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आज 28 नवंबर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने कर-कमलों से राज्य की 10 लाख महिला लाभुकों को 10–10 हजार रुपये की दर से कुल 1000 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सासाराम स्थित रोहतास जिला के डीआरडीए सभागार में आयोजित किया गया।

Table of Contents

     

    कार्यक्रम में बताया गया कि सिर्फ रोहतास जिले की ही लगभग 10 हजार दीदियों को रोजगार एवं उद्यमिता से जुड़ने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के विविध अवसर उपलब्ध कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

     

    जिले में आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम में 170 दीदियों ने सभा स्थल पर उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का संदेश सुना और सरकार द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। वहीं 19 प्रखंडों, 43 संकुल संघों और 1750 ग्राम संगठनों को मिलाकर पूरे रोहतास जिले की लगभग 1 लाख 92 हजार महिला लाभुकों ने मुख्यमंत्री के अंतरण कार्यक्रम को लाइव देखा और सुना।

     

    आज रोहतास जिले की 10 हजार से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ मिला है, जिसके तहत कुल लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से सीधा अंतरण किया गया। इससे महिला स्व–सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

     

    कार्यक्रम में जिलाधिकारी रोहतास श्रीमति उदिता सिंह, जिला विकास पदाधिकारी श्री विजय पांडे, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री सुधीर बहादुर सहित विभिन्न जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिलाओं के आर्थिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी।

    Loading

    No Comments