Human Live Media

HomeStateBiharकोचस सीएचसी में 14 महिलाओं का बंध्याकरण

कोचस सीएचसी में 14 महिलाओं का बंध्याकरण

कोचस /रोहतास। सीएचसी में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित परिवार नियोजन शिविर में कुल 14 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण
WhatsApp Image 2025-12-06 at 17.04.43

कोचस /रोहतास। सीएचसी में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित परिवार नियोजन शिविर में कुल 14 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया। इसकी जानकारी चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार ने दी।

Table of Contents

    डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि यह योजना केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समाज और राष्ट्रहित में चलाई जा रही है, ताकि जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ मातृ स्वास्थ्य को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचे, इसके लिए निरंतर ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनसंख्या संतुलन बनाए रखना सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही हैं।

    बंध्याकरण के बाद सभी महिलाओं को चिकित्सकों द्वारा परामर्श, आवश्यक दवाएं और सावधानियों की पूरी जानकारी दी गई। सभी महिलाएं स्वस्थ हैं और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में हैं।

    शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मुस्तैद रही। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और भविष्य सुरक्षित करने वाले हैं।

    Loading

    No Comments