Human Live Media

HomeStateBiharपंकज राय हत्याकांड पर गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

पंकज राय हत्याकांड पर गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिहार के चर्चित अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के मुख्य गवाह पंकज राय की हत्या के बाद राज्य की राजनीति में हलचल
images (10)

बिहार के चर्चित अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के मुख्य गवाह पंकज राय की हत्या के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मंगलवार को छपरा स्थित मृतक के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Table of Contents

    मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने घटना को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंकज राय ने अपनी सुरक्षा को लेकर पहले भी प्रशासन से कई बार गुहार लगाई थी, लेकिन समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए।

    सांसद ने आरोप लगाया कि मुख्य गवाह की हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती है, जिसका उद्देश्य अदालत में चल रहे मामले को प्रभावित करना था। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती, तो इस घटना को रोका जा सकता था।

    पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि अपराध की घटनाओं ने आम लोगों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।

    गौरतलब है कि हाल ही में पंकज राय और उनके भाई मनीष राय पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में पंकज राय की मौत हो गई, जबकि मनीष राय गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

    Loading

    Comments are off for this post.