Human Live Media

HomeNewsबिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया DKG Foundation का शुभारंभ, समाज सेवा और शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया DKG Foundation का शुभारंभ, समाज सेवा और शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

पटना में समाज सेवा, शिक्षा, सुशासन और जनजागरूकता के उद्देश्य से स्थापित DKG Foundation का औपचारिक शुभारंभ बिहार विधानसभा अध्यक्ष
WhatsApp Image 2026-07-02 at 1.33.27 PM

पटना में समाज सेवा, शिक्षा, सुशासन और जनजागरूकता के उद्देश्य से स्थापित DKG Foundation का औपचारिक शुभारंभ बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की भावी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक विकास और जनहित के कार्यों में ऐसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Table of Contents

    कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने संस्था के संस्थापक सलाहकार समाजशास्त्री एवं सीए संजय कुमार झा के सामाजिक दृष्टिकोण, ज्ञान और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, नैतिक नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से बिहार के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।

    संस्था के संस्थापक सलाहकार सीए संजय कुमार झा ने बताया कि DKG Foundation का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक न्याय, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास, पारदर्शी शासन, मीडिया जागरूकता और राष्ट्र निर्माण जैसे क्षेत्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करेगी।

    वहीं, संस्थापक अध्यक्ष सुश्री DKG ने कहा कि संस्था का संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सम्मान और अवसर पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से इस जनसेवा अभियान में जुड़ने की अपील की।

    संस्था ने घोषणा की कि आने वाले समय में बिहार के विभिन्न जिलों में जनजागरूकता अभियान, निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामाजिक शोध, मीडिया संवाद, रोजगारोन्मुख पहल और सेवा-आधारित परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाना और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना होगा।

    Loading

    Comments are off for this post.