Human Live Media

HomeNewsअररिया पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सहयोग शिविर में योजनाओं की करेंगे समीक्षा; मौके पर सुनी जाएंगी जनता की शिकायतें

अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सहयोग शिविर में योजनाओं की करेंगे समीक्षा; मौके पर सुनी जाएंगी जनता की शिकायतें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित हरिपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग
images (25)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित हरिपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका जिले का पहला दौरा माना जा रहा है। इस दौरान वे विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे और आम लोगों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था का जायजा लेंगे।

Table of Contents

    सहयोग शिविर में भूमि सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, लोक शिकायत निवारण समेत कई सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी। शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और पात्र मामलों का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

    कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, बैंक, जीविका, आपूर्ति विभाग और अन्य सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन का उद्देश्य एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराकर लोगों को राहत पहुंचाना है।

    मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड, मंच, पंडाल और पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

    मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

    Loading

    Comments are off for this post.