Human Live Media

HomeNewsजंतर-मंतर विवाद के बीच CJP और केंद्र के बीच शुरू हुई बातचीत, जे.पी. नड्डा से मिलने पहुंचे पार्टी प्रतिनिधि

जंतर-मंतर विवाद के बीच CJP और केंद्र के बीच शुरू हुई बातचीत, जे.पी. नड्डा से मिलने पहुंचे पार्टी प्रतिनिधि

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच बातचीत
cjp-bjp-meeting-420435190

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच बातचीत की पहल होती दिखाई दी। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह पार्टी के प्रतिनिधि आशुतोष रांका के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात के लिए रवाना हुए हैं।

Table of Contents

    सौरव दास के अनुसार, सोमवार सुबह सरकार की ओर से बातचीत के लिए संपर्क किया गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच चर्चा का रास्ता खुला। उन्होंने कहा कि CJP अपनी मांगों को लेकर स्पष्ट है और इन्हें सरकार के सामने रखा जाएगा।

    अपने संदेश में सौरव दास ने यह भी दावा किया कि आंदोलन को बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल छात्र और युवा अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं तथा आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

    इससे पहले सोमवार को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के दौरान कथित तौर पर लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और कई प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    हालांकि, कथित लाठीचार्ज और हिरासत की घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। ऐसे में अब CJP प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच होने वाली बातचीत पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.