Human Live Media

HomeStateBiharबिहार के क्रिकेट सितारों को मिला बड़ा सम्मान, आकाश दीप और मुकेश कुमार बने बिहार पुलिस में DSP

बिहार के क्रिकेट सितारों को मिला बड़ा सम्मान, आकाश दीप और मुकेश कुमार बने बिहार पुलिस में DSP

बिहार सरकार ने राज्य के दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों आकाश दीप और मुकेश कुमार को बड़ा सम्मान देते हुए बिहार पुलिस
Rolfoniv1yKE6kV_37219

बिहार सरकार ने राज्य के दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों आकाश दीप और मुकेश कुमार को बड़ा सम्मान देते हुए बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ खेल नीति के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर प्रदान करना है।

Table of Contents

    गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों की नियुक्ति कुछ विशेष शर्तों के साथ की गई है। सबसे अहम शर्त यह है कि आकाश दीप और मुकेश कुमार अगले पांच वर्षों तक सक्रिय क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहेंगे। इसके लिए दोनों को एक अनिवार्य बॉन्ड भी भरना होगा।

    बॉन्ड की शर्त तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि खिलाड़ी निर्धारित पांच वर्षों के भीतर खेल गतिविधियों से अलग होते हैं या बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करते हैं, तो उनकी नियुक्ति का स्थायीकरण (Confirmation) नहीं किया जाएगा। ज्वाइनिंग से पहले दोनों खिलाड़ियों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, खेल उपलब्धियों से जुड़े मूल दस्तावेज, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और बॉन्ड जमा करने होंगे। सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में औपचारिक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    संघर्ष से सफलता तक का सफर

    रोहतास के रहने वाले आकाश दीप ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी तेज गेंदबाजी से खास पहचान बनाई है। वहीं गोपालगंज निवासी मुकेश कुमार भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई और अब उन्हें राज्य सरकार ने प्रशासनिक जिम्मेदारी भी सौंपी है।

    खिलाड़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा

    सरकार का मानना है कि यह फैसला राज्य के युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही नौकरी के साथ खेल जारी रखने की शर्त से यह सुनिश्चित होगा कि खिलाड़ी आने वाले वर्षों में भी देश और बिहार का प्रतिनिधित्व करते रहें। इस पहल से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.