Human Live Media

HomeStateBiharसासाराम में आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन की मासिक बैठक संपन्न, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

सासाराम में आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन की मासिक बैठक संपन्न, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

रोहतास जिले के सासाराम स्थित आर्श मल्टी स्पेशियलिटी नर्सिंग होम (द मेडी सिटी हॉस्पिटल) में आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन चिकित्सक
WhatsApp Image 2026-08-03 at 8.56.58 AM

रोहतास जिले के सासाराम स्थित आर्श मल्टी स्पेशियलिटी नर्सिंग होम (द मेडी सिटी हॉस्पिटल) में आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन चिकित्सक मंच की मासिक ट्रेनिंग एवं बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और संगठन की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

Table of Contents

    बैठक के दौरान विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकों को विभिन्न चिकित्सा विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत ग्रामीण चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन अभियान को तेज़ करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

    बैठक में आगामी 6 दिसंबर 2026 को सासाराम में आयोजित होने वाले आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के सम्मान समारोह एवं स्थापना दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। आयोजन में मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की जानकारी भी साझा की गई।

    कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों और सदस्यों ने “स्वस्थ बिहार, समृद्ध भारत” के लक्ष्य को साकार करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक ग्रामीण चिकित्सकों को संगठन से जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

    Loading

    Comments are off for this post.