Human Live Media

HomeStateBiharBuxarबक्सर में संत रविदास जयंती पर बीजेपी का सामाजिक समरसता अभियान, मंडल स्तर पर कलश वितरण कार्यक्रम

बक्सर में संत रविदास जयंती पर बीजेपी का सामाजिक समरसता अभियान, मंडल स्तर पर कलश वितरण कार्यक्रम

बक्सर: संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की बक्सर जिला इकाई ने अहिरौली
img-20260818-wa00692474751855429203288

बक्सर: संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की बक्सर जिला इकाई ने अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में मंडल स्तरीय कलश वितरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक समानता, समरसता और सेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Table of Contents

    कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा भी समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने की, जबकि मंच संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया।

    संत रविदास के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प

    स्वागत संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि पार्टी संत रविदास की जयंती के माध्यम से उनके जीवन मूल्यों और सामाजिक संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने सामाजिक एकता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

    प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने संत रविदास के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव का विरोध किया था। उनके संदेश समानता, मेहनत और मानवता पर आधारित थे।

    ‘सामाजिक समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत

    भाजपा की ओर से संत रविदास जयंती के अवसर पर ‘सामाजिक समरसता संकल्प अभियान’ भी शुरू किया गया है। पार्टी के अनुसार, इस अभियान के तहत संत रविदास की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी को सनातन संस्कृति से जुड़े विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। पार्टी का कहना है कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता और सेवा के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है।

    कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

    समारोह में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा, पूर्व प्रदेश मंत्री पूनम रविदास, रामाश्रय राम, हीरामन पासवान, जगदीश राय और विष्णु दयाल सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन दर्शन और सामाजिक संदेशों को रेखांकित किया।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें निर्भय राय, विनोद राय, भूटेली तिवारी, दिलीप चन्द्रवंशी, मनोज पांडेय, नंद जी सिंह, दीपक पांडेय, मिठाई सिंह, सुनील सिंह, पिंटू चौबे, मदन दुबे, भास्कर सिंह, चंदा पाण्डेय, प्रिया राय, अनिता सिंह और जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Loading

    Comments are off for this post.