Human Live Media

HomeStateBiharपीएम मोदी के जन्मदिन से बिहार BJP का महीनेभर अभियान, ‘सेवा संकल्प’ में होंगे 13 बड़े कार्यक्रम

पीएम मोदी के जन्मदिन से बिहार BJP का महीनेभर अभियान, ‘सेवा संकल्प’ में होंगे 13 बड़े कार्यक्रम

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर बिहार भारतीय जनता पार्टी ने महीनेभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’
images – 2026-09-08T182631.878

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर बिहार भारतीय जनता पार्टी ने महीनेभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी के मुताबिक, इस दौरान सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Table of Contents

    पंचायत से जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम

    बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि अभियान के तहत कुल 13 प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। पार्टी कार्यकर्ता पंचायत से लेकर जिला स्तर तक लोगों के बीच पहुंचेंगे और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी भी जनता तक पहुंचाएंगे।

    संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का यह सफर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी इस अवधि को सेवा और सामाजिक समरसता के संकल्प के रूप में मनाएगी।

    ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन बनेगा मुख्य आकर्षण

    अभियान के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के छह छंदों का बड़े स्तर पर सामूहिक गायन भी प्रस्तावित है। इसमें सांसदों से लेकर पंचायत स्तर तक के जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है।

    पार्टी के अनुसार, इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एक साथ राष्ट्रगीत का गायन करेंगे। कार्यक्रम को रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम की मौजूदगी की भी जानकारी दी गई है।

    Loading

    Comments are off for this post.