Human Live Media

HomeNewsविरोध प्रदर्शनों के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, दिल्ली-आगरा में अतिरिक्त जवान तैनात

विरोध प्रदर्शनों के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, दिल्ली-आगरा में अतिरिक्त जवान तैनात

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उनके पास पहले से ही
CEC-1763823318572_v

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उनके पास पहले से ही Z+ सुरक्षा कवर है, लेकिन SIR को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों और नए सुरक्षा इनपुट के बीच अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। उनके दिल्ली स्थित आवास, निर्वाचन सदन और व्यक्तिगत सुरक्षा घेरे में अतिरिक्त बल बढ़ाया गया है।

Table of Contents

    दिल्ली और आगरा में बढ़ाई गई सुरक्षा

    रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नई मोती बाग स्थित CEC के आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आगरा स्थित उनके आवास पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह कदम दिल्ली और आगरा में उनके आवास के आसपास हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है।

    इसके अलावा चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। यहां CISF के साथ RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

    SIR को लेकर लगातार प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा ऐसे समय में बढ़ाई गई है, जब विपक्षी दल SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और CEC के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से INDIA ब्लॉक के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

    हालिया प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में भी सुरक्षा व्यवस्था व्यापक स्तर पर बढ़ाई गई है। गृह मंत्रालय ने 8 से 12 अक्टूबर के बीच दिल्ली में 221 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की है, जिनमें करीब 23 हजार जवान शामिल हैं।

    पहले से Z+ सुरक्षा कवर

    ज्ञानेश कुमार को पहले से Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। मौजूदा सुरक्षा कवर को हटाने के बजाय उसमें अतिरिक्त बल और रिजर्व जवान जोड़े गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां हालात और खतरे से जुड़े इनपुट की समीक्षा कर रही हैं और जरूरत के अनुसार व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

    Loading

    Comments are off for this post.