Human Live Media

HomeNewsबारामूला पुलिस को बड़ी कामयाबी, पट्टन और क्रीरी में चोरी के 5 मामले सुलझाए

बारामूला पुलिस को बड़ी कामयाबी, पट्टन और क्रीरी में चोरी के 5 मामले सुलझाए

बारामूला पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के पट्टन और क्रीरी इलाकों में चोरी के पांच मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की
WhatsApp Image 2026-10-10 at 3.10.50 PM

बारामूला पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के पट्टन और क्रीरी इलाकों में चोरी के पांच मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इनमें पट्टन के तीन और क्रीरी के दो मामले शामिल हैं। शनिवार, 10 अक्टूबर को एसएसपी बारामूला गुरिंदर पाल सिंह ने इसकी जानकारी दी।

Table of Contents

    पट्टन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी ने अपराध पर नियंत्रण पाने में पुलिसकर्मियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

    गुरिंदर पाल सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने में संकोच न करें। उन्होंने कहा कि लोग अपनी शिकायतों के समाधान के लिए थाना प्रभारी (SHO), एसडीपीओ (SDPO), एसएसपी (SSP) या डीआईजी (DIG) से संपर्क कर सकते हैं।

    एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के साझा प्रयासों से ही इलाके में शांति बनाए रखने और सुरक्षित माहौल तैयार करने में मदद मिल सकती है।

    Loading

    Comments are off for this post.