Human Live Media

HomeNewsजंतर-मंतर पर फिर CJP का प्रदर्शन, गेट फांदकर लहराया तिरंगा; सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में

जंतर-मंतर पर फिर CJP का प्रदर्शन, गेट फांदकर लहराया तिरंगा; सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी
HUe7qbZakAAfq1f

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार सुबह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर के गेट और बैरिकेड्स पार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान तिरंगा लहराया गया और ‘भारत माता की जय’ के साथ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए गए। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Table of Contents

    ‘जंतर-मंतर में घुस गए, अब हिरासत में लिया जा रहा’

    CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि पार्टी के कार्यकर्ता फिर जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। उन्होंने लिखा कि वे परिसर में दाखिल हो गए हैं और अब पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है। दास ने अपने संदेश में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके लिए संदेश है कि वे ऐसा कर सकते हैं। पोस्ट में उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी टिप्पणी की।

    तिरंगा लहराते आशुतोष रांका की तस्वीर साझा

    CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि आशुतोष रांका जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे हैं। तस्वीर में रांका के हाथ में तिरंगा दिखाई दे रहा है, जबकि दिल्ली पुलिस के कई जवान उन्हें पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। पार्टी की ओर से इसे विरोध प्रदर्शन के तौर पर पेश किया गया।

    ‘किले का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया’

    आशुतोष रांका ने भी पोस्ट के जरिए दावा किया कि जंतर-मंतर के सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ताओं ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भरे अंदाज में यह भी कहा कि इस्तीफा नहीं दिया गया तो रोज धरना जारी रहेगा।

    फिलहाल, पार्टी का प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर केंद्रित है। पुलिस द्वारा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद घटनाक्रम को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

    Loading

    Comments are off for this post.