Human Live Media

HomeNews6 राज्यों में राज्यपालों का फेरबदल, ओम प्रकाश माथुर को केरल और दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

6 राज्यों में राज्यपालों का फेरबदल, ओम प्रकाश माथुर को केरल और दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल को मंजूरी दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर
NewsDeatilsebfb406ef9b34046872bb6302ac85e4e129

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल को मंजूरी दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, दो मौजूदा राज्यपालों को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चार नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

Table of Contents

    किस राज्य में किसे बनाया गया राज्यपाल?

    राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना के अनुसार, राज्यपालों की नई नियुक्तियों की सूची इस प्रकार है:

    – ओम प्रकाश माथुर: सिक्किम से केरलम
    – राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर: केरलम से तमिलनाडु
    – ब्रज मोहन राम: ओडिशा
    – डॉ. सुधा यादव: कर्नाटक
    – डॉ. ढाल सिंह बिसेन: उत्तराखंड
    – दुष्यंत गौतम: सिक्किम

    दो राज्यपालों का तबादला, चार नई नियुक्तियां

    ओम प्रकाश माथुर इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें केरलम भेजा गया है। वहीं, केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके थे।

    इसके अलावा ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ छह राज्यों में राजभवन की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

    कब से लागू होंगी नियुक्तियां?

    राष्ट्रपति भवन ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

    Loading

    Comments are off for this post.