Human Live Media

HomeNewsरवि किशन और संजय निषाद साथ बनाएं फिल्म! CM योगी की चुटकी पर गूंज उठे ठहाके, सपा पर भी साधा निशाना

रवि किशन और संजय निषाद साथ बनाएं फिल्म! CM योगी की चुटकी पर गूंज उठे ठहाके, सपा पर भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन और मंत्री संजय
cm-yogi-adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन और मंत्री संजय निषाद के अंदाज पर मजाकिया टिप्पणी की। उन्होंने दोनों नेताओं को एक साथ फिल्म बनाने की सलाह देते हुए कहा कि दोनों के संवाद बोलने का तरीका शानदार है। अगर दोनों मिलकर फिल्म बनाएंगे तो उनके डायलॉग खूब लोकप्रिय होंगे। मुख्यमंत्री की इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे और तालियां बजाने लगे।

Table of Contents

    रवि किशन और संजय निषाद के अंदाज पर ली चुटकी

    योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में संजय निषाद के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दमदार अंदाज में अपनी बात रखी। उनका संवाद बोलने का तरीका सांसद रवि किशन जैसा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रवि किशन से मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें संजय निषाद के साथ मिलकर फिल्म बनानी चाहिए। सीएम की टिप्पणी सुनकर रवि किशन और संजय निषाद भी मुस्कुराते नजर आए। दोनों नेताओं ने खड़े होकर हाथ जोड़कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

    समाजवादी पार्टी पर भी बरसे मुख्यमंत्री

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी दुम कुत्ते की तरह है, जो कभी सीधी नहीं होती। सीएम ने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में 10 लाख गुंडे पाले गए, जबकि उनकी सरकार ने 10 लाख लोगों को नौकरियां दी हैं। उन्होंने अपने संबोधन में विपक्ष की कार्यशैली और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल को लेकर भी निशाना साधा।

    499 करोड़ की गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। रविवार को उन्होंने चौरी चौरा स्थित शहीद स्थली पर कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद मोहद्दीपुर-असुरन रोड पर ओवरब्रिज के पास गोड़धोइया नाला परियोजना के तहत तैयार पक्के नाले का लोकार्पण किया। इस हिस्से के निर्माण पर 499 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसकी लंबाई 7.75 किलोमीटर बताई गई है।

    888 करोड़ की परियोजना का भी किया शिलान्यास

    मुख्यमंत्री ने 888 करोड़ रुपये की लागत वाली एक अन्य परियोजना की आधारशिला भी रखी। इसके तहत पक्के नाले के साथ सीवर लाइन और नाले के किनारे सड़क का निर्माण किया जाएगा। दावा है कि इस परियोजना से गोरखपुर के करीब 17 वार्डों के लोगों को लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस तरह गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर भी चर्चा में रहा।

    Loading

    Comments are off for this post.