Human Live Media

HomeStateBiharMungerजन्मदिन पर बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे CM सम्राट चौधरी, रत्नेश्वर नाथ मंदिर के विकास के लिए 9.10 करोड़ की योजना

जन्मदिन पर बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे CM सम्राट चौधरी, रत्नेश्वर नाथ मंदिर के विकास के लिए 9.10 करोड़ की योजना

मुंगेर:* बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने जन्मदिन के मौके पर धार्मिक आस्था के साथ विकास कार्यों का भी
WhatsApp Image 2026-11-16 at 5.40.37 PM

मुंगेर:* बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने जन्मदिन के मौके पर धार्मिक आस्था के साथ विकास कार्यों का भी जायजा लिया। छठ महापर्व के अवसर पर अपने पैतृक गांव मुंगेर जिले के तारापुर स्थित लखनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुबह परिवार के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद वह क्षेत्र के प्रसिद्ध रत्नेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Table of Contents

    रत्नेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की। इस दौरान उन्होंने जलाभिषेक कर प्रदेश में शांति, खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

    9 करोड़ 10 लाख रुपये से संवरेगा मंदिर परिसर

    पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने रत्नेश्वर नाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। दरअसल, पर्यटन विभाग की ओर से मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए करीब 9 करोड़ 10 लाख रुपये की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित करने की तैयारी है।

    इस योजना के पूरा होने के बाद मंदिर परिसर पहले से अधिक आकर्षक और व्यवस्थित हो सकेगा। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने और आसपास के क्षेत्र की पहचान मजबूत होने की उम्मीद है।

    अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का निर्देश

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित विकास कार्यों की योजना और ब्लूप्रिंट की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम तय मानकों के अनुरूप होना चाहिए। निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया।

    आस्था के साथ विकास पर भी मुख्यमंत्री का जोर

    जन्मदिन के अवसर पर सम्राट चौधरी का यह दौरा धार्मिक और विकासात्मक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण रहा। एक ओर उन्होंने परिवार के साथ छठ की परंपरा निभाई और मंदिर में पूजा-अर्चना की, तो दूसरी ओर अपने गृह क्षेत्र की धार्मिक विरासत को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित परियोजना का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री के इस दौरे की चर्चा तारापुर सहित पूरे मुंगेर जिले में हो रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.