Last updated: November 18th, 2026 at 11:48 am

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार, 18 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में पीडीए रथ यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाई। करीब 20 किलोमीटर लंबी इस यात्रा की अगुवाई करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया।
गोरखपुर में रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ को लेकर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि रोड शो में जुटे जनसैलाब को देखकर जनता कह रही है कि किसी का गढ़ गड़बड़ा गया है। अखिलेश ने दावा किया कि इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को ‘नौ बटे निल’ कर देगी। उन्होंने कहा कि पूरे गोरखपुर मंडल में एकजुट पीडीए भाजपा को धूल चटाएगा। साथ ही उन्होंने नारा दिया कि गोरखपुर की पुकार है, अहंकार की हार।
दरअसल, पीडीए रथ यात्रा के जरिए समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी की थी। अखिलेश यादव के स्वागत के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरीचौरा तक पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। रास्ते में कई जगह स्वागत मंच बनाए गए और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
गोरखपुर दौरे के दौरान अखिलेश यादव चौरीचौरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका तिवारी हाता जाने का कार्यक्रम है। इस यात्रा के जरिए समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर और आसपास के इलाकों में पीडीए की राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश की है।
![]()
Comments are off for this post.