Human Live Media

HomeNewsजम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से सक्रिय हिज्बुल के 5 आतंकियों की संपत्ति होगी जब्त

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से सक्रिय हिज्बुल के 5 आतंकियों की संपत्ति होगी जब्त

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। रियासी जिले
WhatsApp Image 2026-11-25 at 11.11.34 AM

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। रियासी जिले में पाकिस्तान से बैठकर आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोपी हिज्बुल मुजाहिदीन के पांच आतंकियों की जमीन और संपत्तियां जब्त की जाएंगी। इस कार्रवाई को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

Table of Contents

    पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत इन संपत्तियों को जब्त करने की मंजूरी दे दी है। यह कार्रवाई महोर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR नंबर 70/24 के आधार पर की जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक, पांचों आरोपी कथित तौर पर हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए पाकिस्तान चले गए थे और वहां से हिज्बुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे हैं। उन पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने, हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने के साथ-साथ आतंकी नेटवर्क के लिए आर्थिक मदद जुटाने के आरोप हैं। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का भी आरोप लगाया गया है।

    जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अपनी जमीन बेचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को आशंका थी कि जमीन बेचकर मिलने वाली रकम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। इसी आधार पर संबंधित संपत्तियों को UAPA के तहत आतंकवाद से अर्जित संपत्ति यानी ‘Proceeds of Terrorism’ की श्रेणी में रखते हुए जब्ती की कार्रवाई को मंजूरी दी गई है।

    जिन पांच लोगों की संपत्तियों पर कार्रवाई की जाएगी, उनमें मोहम्मद कयूम उर्फ अब्दुल कयूम की 2 कनाल 7.5 मरला, बशीर अहमद उर्फ मासूम की 3 कनाल 8 मरला, शौकत अली की 3 कनाल 10 मरला, मंजूर अहमद उर्फ मंजूर हुसैन की 15 कनाल 19 मरला और इम्तियाज अहमद की 3 कनाल 10 मरला जमीन शामिल है।

    पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए एसडीपीओ माहौर के पास भेज दिया गया है। इसकी प्रतियां एडीजीपी सीआईडी, आईजीपी जम्मू जोन और एसएसपी रियासी को भी भेजी गई हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.