Human Live Media

HomeNewsकश्मीर में ठंड का कहर! श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा गिरकर -1.9°C पहुंचा

कश्मीर में ठंड का कहर! श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा गिरकर -1.9°C पहुंचा

जम्मू-कश्मीर में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर ने
WhatsApp Image 2026-11-25 at 9.17.47 AM

जम्मू-कश्मीर में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। श्रीनगर में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Table of Contents

    मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में सोमवार रात तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मंगलवार रात और गिरकर माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। लगातार दूसरे दिन घाटी में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, इससे पहले यहां पारा माइनस 4.6 डिग्री तक पहुंच गया था। कुपवाड़ा में भी ठंड का असर बढ़ा है, जहां तापमान माइनस 1 डिग्री से गिरकर माइनस 2 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री दर्ज किया गया।

    दूसरी ओर, कोकरनाग में तापमान में मामूली सुधार देखने को मिला और पारा माइनस 0.1 डिग्री से बढ़कर 0.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में हालांकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और भद्रवाह में 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 नवंबर 2026 तक जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश या बर्फबारी की कोई बड़ी संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, घाटी में रात के तापमान में गिरावट जारी रहने से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

    Loading

    Comments are off for this post.