Human Live Media

HomeNewsसंविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, अंबेडकर चौक से बिरसा चौक तक निकाला मार्च

संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, अंबेडकर चौक से बिरसा चौक तक निकाला मार्च

रांची: संविधान दिवस के मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी रांची में संविधान रक्षा मार्च निकालकर संविधान
संविधान दिवस पर कांग्रेस का मार्च

रांची: संविधान दिवस के मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी रांची में संविधान रक्षा मार्च निकालकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा का संकल्प दोहराया। यह मार्च भीमराव अंबेडकर चौक से शुरू होकर धरती आबा भगवान बिरसा चौक तक पहुंचा। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Table of Contents

    मार्च में झारखंड कांग्रेस प्रभारी एवं AICC के विशेष स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और प्रदेश महासचिव आलोक दुबे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा रांची महानगर और ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के विभिन्न विभागों के चेयरमैन और पदाधिकारी भी शामिल हुए।

    इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समानता, न्याय और नागरिक अधिकार भारतीय संविधान की बुनियाद हैं। कांग्रेस इन मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।

    वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार हुआ भारतीय संविधान लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार है। कांग्रेस किसी भी हाल में संविधान को कमजोर करने के प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।

    प्रदेश महासचिव आलोक दुबे ने भी संविधान की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर के प्रदेश मुख्यालयों में संविधान रक्षा मार्च आयोजित किया जा रहा है।

    कांग्रेस नेताओं ने मार्च के माध्यम से संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

    Loading

    Comments are off for this post.