Human Live Media

HomeNewsपंजाब के पठानकोट में BSF की बड़ी कार्रवाई, भारत-पाक सीमा पार कर रहे घुसपैठिए को मार गिराया

पंजाब के पठानकोट में BSF की बड़ी कार्रवाई, भारत-पाक सीमा पार कर रहे घुसपैठिए को मार गिराया

पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल यानी BSF ने नाकाम कर
WhatsApp Image 2026-11-27 at 8.31.17 AM

पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल यानी BSF ने नाकाम कर दिया। शुक्रवार तड़के सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF के जवान ने गोली मारकर ढेर कर दिया। घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है।

Table of Contents

    मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 27 नवंबर की सुबह करीब 2 बजकर 25 मिनट पर उझ नदी के किनारे हुई। घुसपैठ की कोशिश वाला इलाका BSF की 109वीं बटालियन की A कंपनी के अंतर्गत आने वाली बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) पहाड़ीपुर के पास स्थित है।

    बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में एक व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर BSF की सुरक्षा बाड़ की तरफ बढ़ रहा था। सीमा पर तैनात जवानों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उन्होंने तत्काल कार्रवाई की। घुसपैठिए को रोकने के लिए BSF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली चलाई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    इस कार्रवाई के बाद संबंधित इलाके में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल मारे गए घुसपैठिए की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वह किस मकसद से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले में आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

    Loading

    Comments are off for this post.