Last updated: November 27th, 2026 at 03:24 pm

सासाराम में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास को लेकर एक बड़े आयोजन की तैयारी है। आगामी 6 दिसंबर को आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन की ओर से 13वें सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और Let’s Inspire Bihar के संस्थापक आईजी विकास वैभव शामिल होंगे। वहीं, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और शिक्षाविद् रोशन आनंद समेत कई अन्य विशिष्ट अतिथियों के भी पहुंचने की संभावना है।
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और बिहार के विकास में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सासाराम टोल प्लाजा के नजदीक स्थित शेरशाह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में होगा।
![]()
Comments are off for this post.