Human Live Media

HomeStateBiharसासाराम में 6 दिसंबर को सजेगा शिक्षा और स्वास्थ्य का मंच, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी होंगे शामिल

सासाराम में 6 दिसंबर को सजेगा शिक्षा और स्वास्थ्य का मंच, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी होंगे शामिल

बिहार के विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य की अहम भूमिका को लेकर सासाराम में एक विशेष आयोजन होने जा रहा
WhatsApp Image 2026-11-27 at 9.54.43 AM

बिहार के विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य की अहम भूमिका को लेकर सासाराम में एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। आगामी 6 दिसंबर को रोहतास जिले में आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन की ओर से 13वें सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। Let’s Inspire Bihar से संबद्ध इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और Let’s Inspire Bihar के प्रणेता आईजी विकास वैभव के साथ शिक्षाविद् रोशन आनंद सहित कई विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना है।

Table of Contents

    इस समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना है। इसके साथ ही बिहार को शिक्षित, स्वस्थ और विकसित बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

    कार्यक्रम का आयोजन सासाराम टोल प्लाजा के समीप स्थित शेरशाह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में होगा। इस आयोजन के जरिए सामाजिक बदलाव और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रही प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने की पहल की जाएगी।

    Loading

    Comments are off for this post.