Human Live Media

HomeNewsकार्यपालक सहायकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध  

कार्यपालक सहायकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध  

कोचस (रोहतास)। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) जिला इकाई रोहतास के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न विभागों में
IMG-20250903-WA0037

कोचस (रोहतास)। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) जिला इकाई रोहतास के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी से आक्रोशित सहायकों ने सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।

Table of Contents

     

    संघ पदाधिकारियों का कहना है कि कई वर्षों से पत्राचार और साक्षात्कार के माध्यम से आधारभूत मांगों की पूर्ति की गुहार लगाई गई, लेकिन अबतक केवल आश्वासन ही मिला है। कार्यपालक सहायकों को उम्मीद थी कि 15 अगस्त तक सेवा सुरक्षा को लेकर ठोस निर्णय आएगा, परंतु ऐसा नहीं हुआ। संघ ने कहा कि लगातार उपेक्षा से सहायकों की मनोस्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

     

    बेएसा के अनुसार, अगस्त माह तक आंदोलन स्थगित कर सरकार को अवसर दिया गया था। लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया, जिससे पूरे राज्य के कार्यपालक सहायकों में गहरा असंतोष है।

     

    संघ ने आंदोलन की अगली रूपरेखा भी तय कर दी है। तीन सितंबर से सभी ने काला बिल्ला लगाकर कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद 5 सितंबर को जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस और 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन होगा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सभी विभागों के कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

     

    काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराने वालों में अशोक कुमार, रविश कुमार, अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार, सुशील कुमार, त्रिभुवन कुमार, दसरथ कुमार, सचिन कुमार, पप्पू कुमार, अनिल कुमार, मनीष कुमार, संतोष कुमार, सुनीता कुमारी, सौरव राज कश्यप, कुंदन कुमार, अजय कुमार व सत्यदेव कुमार सहित अन्य कार्यपालक सहायक शामिल रहे।

    Loading

    No Comments