Human Live Media

HomeStateBiharमुख्यमंत्री का जन संवाद संभावित 9 या 10 सितंबर को, कोचस पहुंचे डीएम संग अधिकारियों ने किया स्थलों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री का जन संवाद संभावित 9 या 10 सितंबर को, कोचस पहुंचे डीएम संग अधिकारियों ने किया स्थलों का निरीक्षण

कोचस। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन संवाद कार्यक्रम कोचस प्रखंड में 9 या 10 सितंबर को आयोजित होने की संभावना
IMG-20250906-WA0089

कोचस। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन संवाद कार्यक्रम कोचस प्रखंड में 9 या 10 सितंबर को आयोजित होने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार की दोपहर जिलाधिकारी उदिता सिंह अधिकारियों की टीम के साथ कोचस पहुंचीं और संभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

Table of Contents

     

    निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीडीसी विजय कुमार पांडे, एसपी रोशन कुमार, एसडीएम आशुतोष रंजन, एसडीपीओ कुमार वैभव, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, अंचलाधिकारी विनीत व्यास एवं अंचलाधिकारी अजीत कुमार मौजूद रहे। टीम ने कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीकॉप्टर लैंडिंग जोन और पार्किंग व्यवस्था तक का बारीकी से जायजा लिया।

     

    डीएम ने सबसे पहले सहमल खेरा कॉलेज का निरीक्षण किया, जहां जीविका दीदियों के साथ टेलीकास्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद डीभीया हाई स्कूल कैंपस को हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल के रूप में चिह्नित किया गया। बलथरी स्कूल परिसर को भी वैकल्पिक लैंडिंग स्थल के तौर पर देखा गया। वहीं इटवाडीह के विशाल मैदान को मुख्यमंत्री के मुख्य जन संवाद स्थल के लिए चुना गया है।

     

    निरीक्षण के क्रम में एसपी रोशन कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। एसडीएम आशुतोष रंजन और एसडीपीओ कुमार वैभव ने पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की रणनीति पर चर्चा की। डीएम उदिता सिंह ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद का अहम अवसर है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी।

     

    इस मौके पर जिला पार्षद सह जदयू की जिला उपाध्यक्ष नीलम पटेल भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और कार्यक्रम की सफलता में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

     

    हाई स्कूल कोचस सहित कई स्थानों पर अधिकारियों ने पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। स्थानीय ग्रामीणों में भी मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम कोचस क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह जानकारी मिलते ही जिला वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

    Loading

    No Comments