Human Live Media

HomeStateBiharसीएम की घोषणा पर खिला महिलाओं का चेहरा, खाते में पहुंचे 10 हजार रुपए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने एलईडी स्क्रीन से की जीविका दीदियों से सीधी बात

सीएम की घोषणा पर खिला महिलाओं का चेहरा, खाते में पहुंचे 10 हजार रुपए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने एलईडी स्क्रीन से की जीविका दीदियों से सीधी बात

सासाराम। स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को जीविका
IMG-20250926-WA0005

सासाराम। स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को जीविका से जुड़ी महिलाओं के खाते में पहली बार मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 10 हजार रुपए की राशि भेजी गई। खाते में राशि पहुंचते ही महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसे लेकर सासाराम के मल्टीपर्पस हॉल सहित जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Table of Contents

     

    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जीविका दीदियों से सीधा संवाद किया। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए सरकार का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि स्वरोजगार के लिए मिली यह राशि उनके छोटे-छोटे व्यवसाय को गति देगी। इससे न केवल घर-परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम होगी।

     

    इस मौके पर जीविका दीदियों ने बताया कि अब वे इस धनराशि का उपयोग सिलाई, बुनाई, पशुपालन, सब्जी उत्पादन और छोटे व्यापार जैसे कार्यों में करेंगी। सरकार की इस पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

     

    माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि “हमारे खाते में जब 10 हजार रुपए की राशि आई तो हमें विश्वास हुआ कि सरकार वास्तव में हमें आत्मनिर्भर बनाने के लिए गंभीर है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस योजना से हमें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा।”

     

    कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि सरकार की हर योजना को पारदर्शिता और पूरी ईमानदारी के साथ उन तक पहुंचाया जाएगा।

     

    इस अवसर पर जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के इस निर्णय से उनके जीवन में नई ऊर्जा आई है। अब वे समाज और परिवार में मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभा पाएंगी।

    Loading

    No Comments