Last updated: October 11th, 2025 at 02:09 am

सासाराम (रोहतास): मशहूर लोकगायिका बिजली रानी की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें तेज बुखार और अचानक बेहोशी आने की शिकायत हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन स्वयं ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में जुटी है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, पर निगरानी में रखा गया है।
लोकगायिका बिजली रानी अपने दमदार गायन और मंच प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं। वे बिहार और उत्तर प्रदेश में लोकसंगीत की लोकप्रिय हस्ती हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही फैंस और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई। लोग सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
परिजनों के मुताबिक, बिजली रानी को बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही थी, लेकिन गुरुवार रात तबीयत अचानक बिगड़ गई। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
सिविल सर्जन ने बताया कि बिजली रानी को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ टेस्ट कराए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
लोकप्रिय कलाकार की सलामती के लिए जिलेभर में दुआएं की जा रही हैं।
![]()
No Comments