Human Live Media

HomeStateBiharकला के माध्यम से जगाई गई मतदान की अलख, बच्चों ने रंगोली से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

कला के माध्यम से जगाई गई मतदान की अलख, बच्चों ने रंगोली से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

सासाराम। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वीप कोषांग के तत्वावधान में श्री शंकर उच्च
IMG-20251010-WA0090

सासाराम। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वीप कोषांग के तत्वावधान में श्री शंकर उच्च विद्यालय (प्लस टू) तकिया, सासाराम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Table of Contents

     

    बच्चों ने कला के माध्यम से मतदान का संदेश देने की अनोखी पहल की। विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों ने स्वीप अभियान के मस्कट लिट्टी बाबू की रंगोली बनाई और उसके माध्यम से ‘सब करें मतदान’ का संदेश दिया। रंग-बिरंगी रंगोली के जरिए बच्चों ने मतदाता जागरूकता की सुंदर झांकी प्रस्तुत की, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोगों ने उनकी सराहना की।

     

    इस अवसर पर पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि मतदान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य मतदाता का यह नैतिक कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, ताकि लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हों।

     

    अभियान के अंत में पदाधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने एवं अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

     

    विद्यालय परिसर में बच्चों के उत्साह और उनकी कला ने सभी का मन मोह लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों की इस पहल को लोकतंत्र के प्रति सकारात्मक सोच का उदाहरण बताया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    Loading

    No Comments