Last updated: October 14th, 2025 at 05:21 am

रोहतास, 13 अक्टूबर: कम्प्लेन मॉनिट्रिंग-सह-जिला नियंत्रण कक्ष-सह-हेल्पलाइन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सुश्री विनिता कुमारी ने बताया कि वोटर कार्ड या मतदाता सूची से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा सहायता के लिए आम नागरिक Toll Free Number 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। यह कोषांग चुनाव कार्य समाप्ति तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
सुश्री कुमारी ने कहा कि अब तक इस कोषांग में वोटर कार्ड से संबंधित शिकायत एवं सहायता हेतु NGSP (National Grievance Service Portal) पर कुल 278 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण कर दिया गया है।
आम नागरिकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है:
नाम में सुधार हेतु: यदि आपका नाम निर्वाचक सूची में है पर गड़बड़ी है तो आप voters.eci.gov.in पर जाकर Form-8 आवेदन कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर पंजीकरण: EPIC कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए Form-8 का उपयोग करें।
नए नाम पंजीकरण: मतदाता सूची में नया नाम जोड़वाने के लिए Form-6 आवेदन करें।
विधानसभा क्षेत्र की सूची डाउनलोड: अपने विधानसभा क्षेत्र का मतदाता सूची voters.eci.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
साथ ही, इस कोषांग में CVIGIL का कार्य भी चल रहा है। इस पोर्टल और CVIGIL मोबाइल ऐप के माध्यम से आम नागरिक किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
सुश्री विनिता कुमारी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत दें।
![]()
No Comments