Last updated: October 14th, 2025 at 05:28 am

सासाराम, 13 अक्टूबर: बिहार के चेनारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आगामी विधानसभा सदस्य का निर्वाचन 11 नवंबर को होगा। मतदान के लिए मतदाताओं को निर्धारित मतदान केन्द्रों पर सुबह 07:00 बजे से शाम तक मतदान करने का अवसर मिलेगा।
चेनारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 388 मतदान केन्द्र हैं। इनमें से 62 मतदान केन्द्रों (संख्या – 97, 109, 110, 111, 112, 224, 225, 226, 227, 228, 229, 230, 307, 308, 309, 310, 311, 312, 313, 314, 315, 316, 317, 318, 319, 320, 321, 322, 323, 324, 325, 326, 327, 328, 329, 330, 331, 332, 333, 334, 344, 345, 346, 347, 355, 357, 358, 359, 360, 361, 362, 363, 365, 366, 371, 372, 373, 374, 380, 381, 382, 383) पर सुबह 07:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक मतदान होगा। शेष 326 मतदान केन्द्रों पर मतदान का समय सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, रोहतास के कार्यालय में अभ्यर्थी या उनके प्रस्थापक द्वारा 20 अक्टूबर 2025 से किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकेगा। यह कार्य समाहरणालय भवन, रोहतास (सासाराम) के भू-तल पर स्थित अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, रोहतास कार्यालय प्रकोष्ठ में किया जाएगा।
नाम निर्देशन-पत्र की संवीक्षा निर्वाची पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, रोहतास के कार्यालय में 21 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:00 बजे होगी।
अभ्यर्थी अपनी अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना स्वयं, प्रस्थापक या प्राधिकृत निर्वाचन अभिकर्त्ता के माध्यम से 23 अक्टूबर 2025 को दोपहर 03:00 बजे से पूर्व रिटर्निंग ऑफिसर या निर्दिष्ट अधिकारी को लिखित रूप में दे सकते हैं।
![]()
No Comments