Human Live Media

HomeStateBiharकरगहर विधानसभा उपचुनाव: मतदान 11 नवंबर को, नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी

करगहर विधानसभा उपचुनाव: मतदान 11 नवंबर को, नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी

सासाराम, रोहतास , 13 अक्टूबर 2025: करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा के सदस्य के चुनाव के लिए मतदान
IMG-20251013-WA0057

सासाराम, रोहतास , 13 अक्टूबर 2025: करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा के सदस्य के चुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाएं भी क्रमशः पूरी की जा रही हैं।

Table of Contents

     

    निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र (Nomination Papers) रिटर्निंग ऑफिसर को या श्री अजीत कुमार, सहायक निर्वाचि पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, करगहर को अभ्यर्थी या उनके किसी प्रस्थापक द्वारा 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) से पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे के बीच जमा किए जा सकते हैं।

     

    नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा (Scrutiny) 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे, निर्वाची पदाधिकारी, 209 करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सासाराम के कार्यालय प्रकोष्ठ में की जाएगी।

     

    अभ्यर्थी अपनी अभ्यर्थिता वापस लेने (Withdrawal of Candidature) की सूचना या तो स्वयं या उनके किसी प्रस्थापक के माध्यम से, या अभ्यर्थी द्वारा लिखित में प्राधिकृत किसी व्यक्ति के जरिए, 23 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 3:00 बजे से पहले संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

     

    निर्वाचन अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदान की पूरी प्रक्रिया और समय सीमा का पालन करें ताकि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

    Loading

    No Comments