Last updated: October 14th, 2025 at 05:36 am

कोचस /रोहतास – 210 दिनारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा के सदस्य के निर्वाचन हेतु मतदान 11 नवंबर, 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। निर्वाचन से जुड़ी अहम तिथियों और प्रक्रियाओं की जानकारी निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कर दी गई है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग ऑफिसर या विकास कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, दावथ को अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच जमा किए जा सकते हैं। यह कार्य निर्वाची पदाधिकारी, 210 दिनारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिक्रमगंज के कार्यालय प्रकोष्ठ में किया जाएगा।
नाम निर्देशन-पत्र का प्रारूप भी उपरोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किया जा सकेगा।
निर्वाची पदाधिकारी द्वारा नाम निर्देशन-पत्र की संवीक्षा 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यालय प्रकोष्ठ में की जाएगी।
यदि कोई अभ्यर्थी अपनी अभ्यर्थिता वापस लेना चाहता है, तो वह या उसके प्रस्थापक या निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा लिखित प्राधिकरण के साथ 23 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 3 बजे से पहले निर्वाची पदाधिकारी, 210 दिनारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिक्रमगंज कार्यालय कक्ष में परिदत्त कर सकते हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों और मतदाताओं से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।
![]()
No Comments