Human Live Media

HomeStateBiharशिवानी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया अरेस्ट

शिवानी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया अरेस्ट

रोहतास: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव में तीन दिन पूर्व हुई शिवानी उर्फ गोल्डी हत्याकांड का मुख्य
IMG-20251014-WA0008

रोहतास: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव में तीन दिन पूर्व हुई शिवानी उर्फ गोल्डी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी बृज बिहारी सिंह के बेटे सुनील सिंह फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली और उसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Table of Contents

     

    मृतक के पिता ने बताया कि घटना विगत शनिवार की सुबह हुई थी, जब छत पर कपड़ा सुखाने के दौरान पानी टपकने को लेकर सुनील सिंह और उसके चचेरे भाई सुधाकर सिंह के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के दौरान सुनील सिंह ने घर से बंदूक निकालकर गोली चला दी, जो सुधाकर की बेटी शिवानी के गर्दन में जा लगी और उसकी मौत हो गई।

     

    घटना के तुरंत बाद मृतका के पिता ने सुनील सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने से पहले ही पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

     

    थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

     

    यह घटना इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने इस तरह की हिंसा पर कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

    Loading

    No Comments