Last updated: October 16th, 2025 at 05:08 am

नोएडा। शाहाबाद के विकास और पर्यटन को नई दिशा देने के लिए नोएडा में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार की पहल पर किया गया। बैठक में शाहाबाद निवासी आईएएस, आईपीएस और अन्य वरीय अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने शहर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन के विकास को लेकर कई सुझाव साझा किए। उन्होंने इसके लिए ठोस योजनाओं पर विचार किया और एकमत होकर इसे लागू करने का संकल्प लिया।
अधिकारियों ने कहा कि शाहाबाद की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही पर्यटन के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। समिति अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि इस तरह की बैठकों से नई पहलों और योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे शाहाबाद का विकास और सुशासन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
बैठक में पर्यटन स्थलों की पहचान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और नागरिक सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। आगामी शाहाबाद महोत्सव में इन पहलों को लागू करने की योजना बनाई गई है।
![]()
No Comments