Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास में शिक्षा विभाग की पहल: स्कूली बच्चों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान

रोहतास में शिक्षा विभाग की पहल: स्कूली बच्चों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान

रोहतास, 14 अक्टूबर 2025: रोहतास जिले में शिक्षा विभाग ने स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत सभी माध्यमिक और उच्च विद्यालयों
IMG-20251014-WA0022

रोहतास, 14 अक्टूबर 2025: रोहतास जिले में शिक्षा विभाग ने स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत सभी माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Table of Contents

    11 नवंबर को आयोजित मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान और मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही बच्चों से आग्रह किया गया कि वे अपने परिवार, पड़ोसियों और गांव के सभी लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करें।

    विद्यालय स्तर पर चलाए जा रहे इस मतदाता जागरूकता अभियान का असर बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है। यह अभियान सासाराम संझौली, नटवार, नोखा, नासरीगंज, विक्रमगंज, सूर्यपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

    शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया है कि मतदाता जागरूकता अभियान चुनाव तक इसी तरह सक्रिय रूप से जारी रहेगा, ताकि हर नागरिक मतदान के महत्व को समझकर सही निर्णय ले सके।

    Loading

    No Comments