Human Live Media

HomeStateBiharएनडीए को मिला बड़ा संबल — मंत्री जयंत राज जदयू टिकट पर अमरपुर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

एनडीए को मिला बड़ा संबल — मंत्री जयंत राज जदयू टिकट पर अमरपुर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भागलपुर/पटना। बिहार की राजनीति में एनडीए खेमे से एक बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार के लोकप्रिय मंत्री और
IMG-20251015-WA0079

भागलपुर/पटना। बिहार की राजनीति में एनडीए खेमे से एक बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार के लोकप्रिय मंत्री और प्रभारी मंत्री जयंत राज को जदयू (JDU) ने अमरपुर विधानसभा सीट से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जयंत राज के अमरपुर से मैदान में उतरने के ऐलान के बाद एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल है, वहीं जदयू कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर दौड़ गई है।

Table of Contents

     

    जानकारी के अनुसार, मंत्री जयंत राज एनडीए गठबंधन के मजबूत स्तंभ के रूप में क्षेत्र में विकास, रोजगार और सुशासन के मुद्दों पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने जयंत राज के सक्रिय जनसंपर्क और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए उन्हें अमरपुर से उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय लिया है।

     

    जयंत राज ने नाम की घोषणा के बाद कहा कि वे जनता की सेवा और विकास को अपना संकल्प मानते हैं। उन्होंने कहा कि अमरपुर के लोगों का प्यार और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है, और वे क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का काम करेंगे।

     

    घोषणा के बाद अमरपुर क्षेत्र में जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। लोगों का कहना है कि जयंत राज के मैदान में आने से एनडीए को मजबूत आधार मिलेगा और चुनावी मुकाबले का रुख बदल सकता है।

    Loading

    No Comments