Human Live Media

HomeStateBiharसिंगर रितेश पांडे और नेहा नटराज ने किया नामांकन, सासाराम अनुमंडल कार्यालय में उमड़ी समर्थकों की भीड़ — रितेश पांडे की झलक पाने को बेताब रहे युवा

सिंगर रितेश पांडे और नेहा नटराज ने किया नामांकन, सासाराम अनुमंडल कार्यालय में उमड़ी समर्थकों की भीड़ — रितेश पांडे की झलक पाने को बेताब रहे युवा

रोहतास। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को सासाराम अनुमंडल कार्यालय परिसर में जनसुरज पार्टी के समर्थकों का उत्साह देखते
IMG-20251015-WA0068

रोहतास। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को सासाराम अनुमंडल कार्यालय परिसर में जनसुरज पार्टी के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और जनसुरज पार्टी के करगहर विधानसभा प्रत्याशी रितेश पांडे ने आज नामांकन दाखिल किया। वहीं, चेनारी विधानसभा सीट से जनसुरज की नेत्री नेहा नटराज ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों ने आदर्श आचार संहिता के सभी नियमों का पालन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया।

Table of Contents

     

    नामांकन के दौरान सासाराम अनुमंडल कार्यालय के बाहर जनसुरज समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। खासकर रितेश पांडे के प्रशंसक और युवा वर्ग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। नामांकन के समय ‘रितेश पांडे जिंदाबाद’ और ‘जनसुरज पार्टी अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल चुनावी रंग में रंग गया।

     

    नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में रितेश पांडे ने कहा कि वे जनता के बीच से आए हैं और अब जनता की सेवा ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनसुरज पार्टी विकास, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार वे “नई सोच, नया नेतृत्व” को मौका दें।

     

    वहीं, नेहा नटराज ने कहा कि महिलाएं समाज की ताकत हैं और वे अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर काम करना चाहती हैं।

     

    नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशी समर्थकों के साथ रोड शो के रूप में निकले, जहां लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। सासाराम में आज का दिन पूरी तरह जनसुरज के रंग में रंगा नजर आया।

    Loading

    No Comments