Human Live Media

HomeStateBiharचुनाव से जुड़ी हर शिकायत का होगा तत्परता से निवारण, 24 घंटे सक्रिय रहेगा रोहतास जिला नियंत्रण कक्ष मतदाता सूची से लेकर आचार संहिता उल्लंघन तक, अब टॉल फ्री नंबर 1950 और CVIGIL ऐप से करें तुरंत शिकायत

चुनाव से जुड़ी हर शिकायत का होगा तत्परता से निवारण, 24 घंटे सक्रिय रहेगा रोहतास जिला नियंत्रण कक्ष मतदाता सूची से लेकर आचार संहिता उल्लंघन तक, अब टॉल फ्री नंबर 1950 और CVIGIL ऐप से करें तुरंत शिकायत

रोहतास। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले में
IMG-20251015-WA0060

रोहतास। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले में मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कम्प्लेन मॉनिटरिंग-सह-जिला नियंत्रण कक्ष रोहतास-सह-हेल्पलाइन कोषांग को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। इस कोषांग की नोडल पदाधिकारी सुश्री विनिता कुमारी ने बताया कि आम नागरिक गहन पुनरीक्षण अथवा वोटर कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सहायता के लिए सरकार द्वारा जारी टॉल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। यह नियंत्रण कक्ष चुनाव कार्य की समाप्ति तक चौबीसों घंटे संचालित रहेगा।

Table of Contents

     

    सुश्री विनिता कुमारी ने बताया कि अब तक वोटर कार्ड से संबंधित शिकायत एवं सहायता हेतु राष्ट्रीय शिकायत निवारण प्रणाली (NGSP) पर कुल 291 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका समुचित निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य हर मतदाता तक सुविधा पहुँचाना और निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुगम बनाना है।

     

    मतदाता सूची और वोटर कार्ड से जुड़ी आम जानकारियाँ

     

    प्रश्न 1: विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद नए मतदाता सूची में मेरा और मेरे परिवार का नाम जुड़ा है या नहीं, कैसे पता करें?

    उत्तर: विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद नई मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। नागरिक voters.eci.gov.in पोर्टल से Electoral Roll डाउनलोड कर अपना और अपने परिवार का नाम देख सकते हैं, या “Search Your Name in Voter List” सेक्शन में विवरण भरकर भी जांच कर सकते हैं।

     

    प्रश्न 2: मुझे अपना E-EPIC डाउनलोड करना है, लेकिन मेरा मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है। इसे कैसे जोड़ें?

    उत्तर: यदि मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है, तो आप Form-8 भरकर उसी पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से मोबाइल संख्या पंजीकृत कर सकते हैं। इसके बाद आप अपना E-EPIC (इलेक्ट्रॉनिक वोटर कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे।

     

    प्रश्न 3: मेरा Reference No प्राप्त हो चुका है, उसकी वर्तमान स्थिति क्या है?

    उत्तर: यदि आपके पास Reference No है, तो उसके आधार पर आपकी आवेदन स्थिति जांची जा सकती है। अधिकांश मामलों में EPIC (वोटर कार्ड) तैयार होकर डाक के माध्यम से आपके पते पर भेजा जा रहा है।

     

    CVIGIL के माध्यम से आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई

     

    नोडल पदाधिकारी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में CVIGIL पोर्टल और मोबाइल ऐप का संचालन भी किया जा रहा है। आचार संहिता उल्लंघन करने वाले व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल के विरुद्ध कोई भी आम नागरिक CVIGIL ऐप या वेबसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित टीम द्वारा जांच कर तीन घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

     

    सुश्री विनिता कुमारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ। उन्होंने कहा, “मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें, अपने वोटर कार्ड की स्थिति जांचें और किसी भी गड़बड़ी या आचार संहिता उल्लंघन की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष या CVIGIL ऐप के माध्यम से दें।”

     

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। रोहतास जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तत्परता के साथ नागरिकों की सेवा में तत्पर है.

    Loading

    No Comments