Human Live Media

HomeStateBiharजिला पदाधिकारी ने दिए निर्देश — प्रत्येक प्रखंड में चलाया जाएगा मतदाता जागरूकता अभियान, महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर

जिला पदाधिकारी ने दिए निर्देश — प्रत्येक प्रखंड में चलाया जाएगा मतदाता जागरूकता अभियान, महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर

रोहतास। आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित
IMG-20251015-WA0066

रोहतास। आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता को लेकर कई अहम निर्देश दिए।

Table of Contents

     

    उन्होंने कहा कि सभी नोडल पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में जाकर मतदाता जागरूकता अभियान को गति दें तथा क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करें। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से “पहला वोट महिलाओं के नाम” अभियान के अंतर्गत यह निर्देश दिया कि मतदान के दिन सुबह 9 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं मतदान करें, इसके लिए पहले से ही व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

     

    उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने घोषणा की कि जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष पाँच कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

     

    स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक सुनिश्चित करें, जिससे अभियान की प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा, फजलगंज मल्टीपर्पस हॉल में प्रत्येक दिन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक विशेष आयोजन करने का निर्देश भी दिया गया है।

     

    जिला पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। इसलिए सभी अधिकारी इस अभियान को सफल बनाने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएं।

    Loading

    No Comments