Human Live Media

HomeStateBiharभोजपुरी स्टार व दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने काराकाट में जदयू प्रत्याशी के लिए किया प्रचार, बोले—“ज्योति-पवन का रिश्ता रहे बरकरार, विपक्ष की साजिश से रहें सावधान

भोजपुरी स्टार व दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने काराकाट में जदयू प्रत्याशी के लिए किया प्रचार, बोले—“ज्योति-पवन का रिश्ता रहे बरकरार, विपक्ष की साजिश से रहें सावधान

रोहतास (बिक्रमगंज)। लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भोजपुरी स्टार एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी शुक्रवार को काराकाट
Screenshot_20251101_064835_WhatsAppBusiness

रोहतास (बिक्रमगंज)। लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भोजपुरी स्टार एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी शुक्रवार को काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज पहुंचे। यहां उन्होंने जदयू प्रत्याशी पूर्व सांसद महाबली सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच से भोजपुरी गीतों की गूंज के बीच लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Table of Contents

     

    सभा में जनसमूह को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि दोनों के संबंध फिर से सामान्य हो जाएं और पति-पत्नी के रूप में पहले की तरह साथ रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने साजिश के तहत वोटों को बांटने के लिए ज्योति सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। तिवारी ने लोगों से अपील की कि इस साजिश में किसी को नहीं फंसना चाहिए।

     

    सांसद ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में वोटों के बंटवारे के कारण काराकाट सीट विपक्ष के खाते में चली गई थी। इस बार ऐसी गलती नहीं दोहराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार के विकास और स्थिर सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक मतदाता को एक-एक वोट की अहमियत समझनी चाहिए।

     

    मनोज तिवारी ने मंच से अपने प्रसिद्ध भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति भी दी, जिससे सभा स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

     

    चुनावी सभा में जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, और पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बिक्रमगंज के इस सभा स्थल पर देर शाम तक भीड़ उमड़ती रही।

    Loading

    No Comments