Human Live Media

HomeStateBiharनशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर रोहतास में सामूहिक शपथ, 63 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर रोहतास में सामूहिक शपथ, 63 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

रोहतास। जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से आज 18 नवम्बर 2025 को नशा
IMG-20251118-WA0008

रोहतास। जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से आज 18 नवम्बर 2025 को नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर जिलेभर में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक शपथ ग्रहण कराया गया।

Table of Contents

     

    समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। जिला पदाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि—

    “युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं। राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए युवाओं का नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। आइए, हम सब संकल्प लें कि स्वयं नशा-मुक्त रहेंगे और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है।”

     

    डीएम ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ लेकर नशा मुक्त समाज निर्माण में योगदान देने की अपील की।

    सूचित किया गया कि आम नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी नशा मुक्ति शपथ लेकर प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे शपथ ले सकते हैं।

     

    जिलेभर में बड़ी संख्या में लोगों ने ली शपथ

    जिले में विभिन्न स्तरों पर हुए कार्यक्रमों में कुल 63,895 लोगों ने सहभागिता की—

     

    समाहरणालय डीआरडीए भवन में — 290 प्रतिभागी

     

    स्कूल/उच्च शिक्षा संस्थान — लगभग 1200

     

    स्वयं सहायता समूह/आशा कार्यकर्ता — लगभग 11,450

     

    अन्य नागरिक — 50,955

     

     

    सामूहिक शपथ के साथ-साथ रैली, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं चर्चाओं के माध्यम से लोगों को नशा के दुष्प्रभाव, परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव और नशा मुक्त जीवन के लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

     

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा-उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी के माध्यम से सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशा-मुक्त भारत के निर्माण को सुदृढ़ करना रहा।

    Loading

    No Comments