Human Live Media

HomeStateBiharकिसानों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, आत्मा ने कोचस प्रखंड में चलाया जागरूकता मिशन 

किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, आत्मा ने कोचस प्रखंड में चलाया जागरूकता मिशन 

कोचस रोहतास । किसानों को योजनाओं से जोड़ने और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि प्रौद्योगिकी
IMG-20251128-WA0100

कोचस रोहतास । किसानों को योजनाओं से जोड़ने और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) रोहतास द्वारा शुक्रवार को प्रखंड के पंचायत रैडिया, लतारा और पिठवैया में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के कृषि विभाग के बसंतिक रवि महाअभियान 2025 के तहत संचालित किया गया।

Table of Contents

     

    चौपाल में उपस्थित किसानों को आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक विकास कुमार सिंह ने प्रखंड में संचालित कृषि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को कृषि यंत्रीकरण, प्रमाणित बीज वितरण, मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक खेती और फसल अवशेष नहीं जलाने से होने वाले लाभों पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती अपनाने से उत्पादन बढ़ेगा और लागत में कमी आएगी।

     

    इसके साथ ही प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए फल, सब्जी उत्पादन, पौध वितरण, सब्सिडी एवं उन्नत तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने किसानों से उद्यानिकी को अपनाने और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

     

    चौपाल में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने विभाग द्वारा दी गई जानकारियों को लाभदायक बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

    Loading

    No Comments