Last updated: December 7th, 2025 at 09:01 am

सासाराम। युवा महोत्सव के तहत शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, करगहर में शनिवार को विज्ञान मेला-2025 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और नए वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि नवाचार ही भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रयोगात्मक ज्ञान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर शोध से ही देश आत्मनिर्भर बनेगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों की सृजनात्मक क्षमता विकसित होती है और उनमें वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलता है। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान परियोजनाओं का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
![]()
No Comments