Human Live Media

HomeStateBiharबिहार दर्शन योजना से रोहतास की धरोहरों से रूबरू हुए कुछिला के 45 छात्र

बिहार दर्शन योजना से रोहतास की धरोहरों से रूबरू हुए कुछिला के 45 छात्र

कोचस (रोहतास)। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुछिला के 45 छात्र-छात्राओं का एक दल शनिवार
WhatsApp Image 2025-12-06 at 17.03.58

कोचस (रोहतास)। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुछिला के 45 छात्र-छात्राओं का एक दल शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। सुबह सात बजे विद्यालय परिसर से विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य धीरेंद्र प्रसाद राय ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

Table of Contents

    भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रोहतास जिले के प्रमुख ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों—इंद्रपुरी डैम, तुतला भवानी, मां ताराचंडी धाम, पायलट बाबा मंदिर तथा शेरशाह सूरी के मकबरे का भ्रमण किया। छात्रों ने इन स्थलों से जुड़े ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण उपरांत सभी विद्यार्थी संध्या समय सुरक्षित विद्यालय लौटे।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है और उनमें समाज व इतिहास के प्रति समझ प्रबल होती है।

    भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की देखरेख के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रबंधन समिति के सदस्य साथ रहे। दल में शिक्षक मनोज राय, रजनीकांत चतुर्वेदी, संदीप कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे। सभी की निगरानी में शैक्षणिक यात्रा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।

    Loading

    No Comments