Human Live Media

HomeStateBiharडीएम ने 7 आम लोगों से किया दैनिक लोक साक्षात्कार

डीएम ने 7 आम लोगों से किया दैनिक लोक साक्षात्कार

सासाराम। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा गुरुवार को दैनिक साक्षात्कार के क्रम में कुल 7 आम नागरिकों से साक्षात्कार
IMG-20251211-WA0004

सासाराम। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा गुरुवार को दैनिक साक्षात्कार के क्रम में कुल 7 आम नागरिकों से साक्षात्कार किया गया। उक्त साक्षात्कार के क्रम में आवेदक शिवबचन सिंह, ग्राम – सेमरी, थाना – शिवसागर के द्वारा धान काटने से संबंधित विवाद को सुलझाने हेतु आवेदन दिया गया जिसे शीघ्र निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम को निदेशित किया गया।

Table of Contents

    आवेदिका – संध्या देवी, पति – सुरेन्द्र प्रसाद, ग्राम – बनौली, पोस्ट – चेनारी एवं आवेदक उमेश मिश्रा, पिता स्व० उमा तिवारी, ग्राम-पडरिया, थाना-चुटिया के द्वारा आवेदन प्राप्त किया गया।

    उक्त दोनों आवेदन भूमि विवाद से संबंधित हैं जिन्हें अविलंब निष्पादन हेतु क्रमशः अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम एवं डिहरी को निदेशित किया गया। इसी प्रकार शेष सभी आवेदन पत्रों को संबंधित कार्यालयों / संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन कराने हेतु निदेशित किया गया।

    Loading

    No Comments