Last updated: December 13th, 2025 at 04:55 am

कोचस (रोहतास)। प्रखंड के नौवा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बिजली विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें बड़ी अनियमितताएं उजागर हुईं। विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ उपभोक्ता अनियमित तरीके से बिजली का उपयोग कर राजस्व को नुकसान पहुँचा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर की गई रेड में तीन उपभोक्ताओं पर भारी जुर्माना अधिरोपित किया गया।
विभाग की कार्रवाई के तहत निराशा देवी पर 35,646 रुपये, मुरेन्द्र बैठा पर 54,454 रुपये और महेंद्र पासवान पर 7,826 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विद्युत विभाग के एसडीओ अमन कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है, इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता गलत तरीके अपनाते हैं, जो बिल्कुल उचित नहीं है। सरकार सुविधा दे रही है, इसलिए उपभोक्ताओं को भी नियमों का पालन करना चाहिए।
एसडीओ अमन कुमार ने स्पष्ट किया कि विभाग सभी उपभोक्ताओं के लिए समान रूप से कार्य करता है, लेकिन राजस्व की क्षति पाए जाने पर कठोर कार्रवाई तय है।
छापामारी दल में केजेई राहुल रंजन सहित विभागीय मानवबल शामिल था। इसी मामले में दिनारा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है।
![]()
No Comments