Last updated: December 13th, 2025 at 05:04 am

कोचस रोहतास । प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी अंतर्गत नरवर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत किए गए अक्वायर्स असेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाई घोषित किया गया है।
इस सफलता में स्वास्थ्य विभाग की मार्गदर्शक भूमिका और सतत निगरानी महत्वपूर्ण रही। विभाग के निर्देशों के पालन के साथ-साथ केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता, मेहनत और गुणवत्तापूर्ण सेवा भावना ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।
चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि नरवर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ने स्वच्छता, मरीजों को समय पर सेवाएं, दस्तावेजीकरण, रिकॉर्ड प्रबंधन और समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। सभी राष्ट्रीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के कारण केंद्र ने उच्च अंक प्राप्त किए।
इस उपलब्धि से स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अधिक मजबूत होगी तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।
![]()
No Comments